Russia Ukraine War: पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन बोलीं- डेनमार्क यूक्रेन से आए लोगों को देगा शरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोपेनहेगन। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा है कि डेनमार्क यूक्रेन से आने लोगों को शरण देगा। फ्रेडरिक्सन ने यूक्रेन और उसके पड़ोसियोंं को मानवीय सहायता देने की भी प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित शरणार्थी होंगे। बेशक, पोलैंड जैसे देश पर दबाव होगा, लेकिन मोल्दोवा और अन्य देशों पर भी …

कोपेनहेगन। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा है कि डेनमार्क यूक्रेन से आने लोगों को शरण देगा। फ्रेडरिक्सन ने यूक्रेन और उसके पड़ोसियोंं को मानवीय सहायता देने की भी प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित शरणार्थी होंगे। बेशक, पोलैंड जैसे देश पर दबाव होगा, लेकिन मोल्दोवा और अन्य देशों पर भी बहुत दबाव होगा। शरणार्थियों का समूह यूरोप में प्रवेश कर सकता है। डेनमार्क विस्थापितों को शरण देगा।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि डेनमार्क में कितने विस्थापितों को शरण दी जायेगी , इस पर कहना जल्दबाजी होगी। डेनमार्क की समाचार एजेंसी रिटज़ौ के अनुसार आप्रवासन प्राधिकरण ने यूक्रेनी विस्थापितों को शरण देने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नाटो का सदस्य होने के नाते डेनमार्क अपनी राष्ट्रीय तैयारियों और नाटो की सुरक्षा तैयारियों को मज़बूत करने पर काम करेगा। उन्होंने कहा हडेनमार्क को प्रत्यक्षत: खतरा नहीं है, लेकिन यूक्रेन संकट का हमारी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा पूर्ति पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़े-

Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना और रूसी बलों में भीषण लड़ाई जारी, इवांकीव में नदी पर बना पुल नष्ट

संबंधित समाचार