बहराइच: ई रिक्शा पलटने से यात्री की मौत, नहीं हुई शव की पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर रायबोझा में ई रिक्शा के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई। मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा में ई रिक्शा से एक यात्री नानपारा जा रहा था। कस्बे में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर ई रिक्शा पलट गया। जिससे यात्री सड़क पर गिर गया और सिर में काफी चोट लग …

बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर रायबोझा में ई रिक्शा के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई। मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा में ई रिक्शा से एक यात्री नानपारा जा रहा था। कस्बे में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर ई रिक्शा पलट गया। जिससे यात्री सड़क पर गिर गया और सिर में काफी चोट लग गई।

आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी मोती पुर पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष बृजा नंद सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए मोबाइल नंबर पुलिस का सार्वजनिक किया गया है।

पढ़ें- मथुरा: बरसाने की होली में रंगे चरकुला के दीप

संबंधित समाचार