यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री नकवी ने किया डिंपल यादव पर पलटवार, कहा…लिस्ट बढ़ती जा रही है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पांचवें फेज का मतदान 27 फरवरी को होना है। इस फेज के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा नेत्री डिंपल यादव के बयान …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पांचवें फेज का मतदान 27 फरवरी को होना है। इस फेज के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा नेत्री डिंपल यादव के बयान पलटवार करते हुए कहा है कि, ”मोदी फोबिया से ग्रस्त बिरादरी की लिस्ट बढ़ती जा रही है। जितना आप मोदी फोबिया से ग्रस्त रहेंगे जनता आपको उतना ही अस्वीकार करेगी।”

गौरतलब है कि पूर्व सांसद व सपा नेत्री डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी, ‘जैसे ही वे ईवीएम को दोष देना शुरू करते हैं, समझ लें कि परिवार पार्टी का खेल खत्म हो गया है’ पर कहा था कि अगर किसी को कुछ शंका है तो क्या उसे बोलने का अधिकार नहीं है? यह लोकतंत्र है और अगर उन्हें लगता है कि ईवीएम के साथ कोई समस्या है, तो उन्हें यह कहने का अधिकार है।

इसके साथ ही डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘जनता जुल्म वाली सरकार हटाने को तैयार है. सपा की कथनी-करनी में कोई फर्क नहीं है।’ बता दें कि राज्य में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें 4 चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान की तारीख तय की गई थी। 10 मार्च को मतों की गिनती होगी जिसके बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: मां तुम परेशान न हो मैं कॉल करके अपना हाल बताता रहूंगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका