बहू-बेटी की सुरक्षा करना योगी क्या जाने: जया बच्चन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन ने कहा कि परिवार का त्याग करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहू बेटियों की सुरक्षा की जानकारी नहीं है। जया बच्चन और पूर्व सांसद एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने शुक्रवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल …

कौशांबी। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन ने कहा कि परिवार का त्याग करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहू बेटियों की सुरक्षा की जानकारी नहीं है। जया बच्चन और पूर्व सांसद एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने शुक्रवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल के लिये वोट की अपील की।

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जया बच्चन ने कहा “मेरे पति अमिताभ बच्चन यहां के बेटे हैं। कभी मैने उनके लिए बहू होने के नाते मुंह दिखाई के रूप में आप लोगों से वोट मांगा था। आज छोटी बहू के रूप में चुनाव लड़ रही पल्लवी पटेल के लिए वोट मांगने आई हूं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जाएगी, हम सब आएंगे।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं का परिवार त्याग दिया है। उनको परिवार का मतलब कहां पता है। बहू बेटियां क्या होती हैं, उनकी सुरक्षा किस प्रकार से होने चाहिए, इसकी जानकारी नहीं हैं। वह (जया) 15 वर्ष से सांसद हैं। सदन के अंदर उन्होने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं बोलते हैं । हमने हमेशा सदन में महिलाओं की लड़ाई लड़ी है। भाजपा के लोग ढोंगी, झूठ बोलने वाले और फेकू लोग हैं। काम कुछ नहीं करते झूठ अधिक बोलते हैं।

जया ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ है, इस सरकार ने केवल अखिलेश यादव के द्वारा किए गए काम को देखते रहे और फीता काटने का काम करते रहे। असली ताकत मतदाताओं में है, यूपी के लाल अखिलेश यादव जो गद्दी पर ना बैठने पर भी अपने दिल में गरीब किसानों महिलाओं नौजवानों के दर्द को महसूस करते हैं और सेवा किया है। उन्हें मौका देने का काम करें।
अखिलेश हर जवान को रोजगार देना चाहते हैं किसानों का उनका हक दिलाना चाहते हैं जो काम कमल नहीं कर पाया वह काम अखिलेश यादव करके दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: नगदी-चेन नहीं मिली तो विवाहिता तो घर से निकाला

संबंधित समाचार