Russia Ukraine War : यूक्रेन में होगा तख्तापलट! यूक्रेनी सेना से बोले पुतिन- सत्ता अपने हाथ में लें
Ukraine-Russia war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज दूसरा दिन है। यूक्रेन रूस से अकेले लड़ रहा है. उसे नाटो देशों का साथ नहीं मिला है। अब देखना होगा कि यूक्रेन रूस के सामने कितने दिन टिकता है। EU का पुतिन के खिलाफ बड़ा एक्शन यूरोपियन यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन …
Ukraine-Russia war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज दूसरा दिन है। यूक्रेन रूस से अकेले लड़ रहा है. उसे नाटो देशों का साथ नहीं मिला है। अब देखना होगा कि यूक्रेन रूस के सामने कितने दिन टिकता है।
EU का पुतिन के खिलाफ बड़ा एक्शन
यूरोपियन यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। ईयू ने यूरोप में पुतिन की संपत्ति जब्त करने का निर्णय लिया है। ईयू यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई के विरोध में है। पुतिन की संपत्ति जब्त करने पर सहमति बन गई है।
कीव का संपर्क यूरोप से कटा
रूस की सेना ने कीव का संपर्क यूरोप से काट दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव के एक हिस्सा पर रूस ने कब्जा कर लिया है। जिस कारण यूक्रेन का यूरोप से संपर्क टूट गया है। जिस कारण वह यूरोप से सम्पर्क नहीं कर पा रहा है।
यूक्रेन पर हमले के बाद अब रूस पर प्रतिबंध काफी व्यापक होने वाले हैं फिर चाहे बात वित्तीय क्षेत्र की हो या किसी और सेक्टर की. हाल ही इसे लेकर अमेरिका ने भी रूस पर हमला बोला हालांकि आर्थिक चोट की अमेरिका की धमकी का पुतिन पर ज्यादा असर पड़ता नजर नहीं आया. ऐसा लगा जैसे पुतिन को इस बात से कोई फर्क पड़ता ही नहीं है और इस वक्त उसके लिए यूक्रेन पर हमला करना सबसे ज्यादा जरूरी है. आप भी देखें ये वीडियो और समझें क्या है रूस की आगे की रणनीति.
ये भी पढ़ें-
Ukraine में फंसे भारतीयों की वतन वापसी शुरू, स्टूडेंट्स का पहला दल रवाना
