शाहजहांपुर: नगर आयुक्त ने किया निर्माणाधीन सीसी रोड का औचक निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। नवादा इंदेपुर में गोयनका स्टूडियो से कैलाश मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता देखने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। नवादा इंदेपुर में गोयनका स्टूडियो से कैलाश मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता देखने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऐसे में निर्माण कार्य में मानकों का पूरा ख्याल रखा जाए। यह सीसी रोड 15वें वित्त आयोग के मद से कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने अपनी निगरानी में अधिषासी अभियंता से तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर कार्य को पूर्ण कराए जाने एवं आरसीसी की चौड़ाई को दृष्टिगत रखते हुए दो भागों में विभाजित करने को कहा।

एक साईड का निर्माण कार्य मजबूती से पूर्ण कर दूसरी साईड में निर्माण कार्य को कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने एक स्थान वाल्व के मुंह पर लोहे का बॉस लगवाए जाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने संबंधितों को निर्देश दिए कि निर्माण को समय से कराए ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, अधिषासी अभियंता (निर्माण) आशीष त्रिवेदी, अवर अभियंता मनोज कुमार व अवर अभियंता विक्रमाजीत यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War : यूक्रेन में होगा तख्तापलट! यूक्रेनी सेना से बोले पुतिन- सत्ता अपने हाथ में लें

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात