लखनऊ: गिरफ्तार ठग की निशानदेही पर पुलिस विभागीय लोगों की कर रही पड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार ठग की निशानदेही पर विभागीय लोगों के विषय में पड़ताल शुरू कर दी है। इन लोगों ने बेरोजगार लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र तक जारी …

लखनऊ। लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार ठग की निशानदेही पर विभागीय लोगों के विषय में पड़ताल शुरू कर दी है। इन लोगों ने बेरोजगार लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र तक जारी कर दिया था। वहीं एक दिन हजरतगंज स्थित जीपीओ (मुख्य डाक घर) ले जाकर डाक के बंडल बांधने की ट्रेनिंग तक दिलवाई गई थी।

पुलिस सूत्रों की माने तो पिछले दिनों गोमतीनगर पुलिस ने बस्ती निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसने डाक विभाग में नौकरी के नाम पर कई लोगों के पैसे लिए थे। इस मामले में पुलिस को डाक विभाग से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जो आरोपी से मिलकर बेरोजगारों से पैसा लेकर नौकरी के नाम पर ठगी करते थे।

पुलिस को डाक विभाग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से दो संदिग्ध लोगों के फुटेज भी हाथ लगी है। यह दोनों डाक विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही दोनों को हिरासत में लेकर धोखाधड़ी मामले में पूछताछ कर सकती है। डाक विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।

डाक घर में बुलाकर एक रात कराया गया था काम

पुलिस के अनुसार डाकघर के कर्मचारियों की मिलीभगत से पीड़ित गुलशन को 17 जून 2021 की शाम सात बजे जीपीओ गेट पर बुलाया। जहां से ब्रजेंद्र तिवारी नाम का युवक ऑफिस ले जाकर डाक को छांटने और बोरे बांधने के काम में लगाया था। तभी से पुलिस टीम आरोपी के तार डाक घर से जुड़े होने की आशंका पर घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही थी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी ने खुद को गोली से उड़ाया, जानें वजह

संबंधित समाचार