UP Election 2022: थम गया पांचवें चरण का चुनाव प्रचार, कौशांबी के सिराथू से मैदान में उतरे केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे। पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे। पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार भी खत्म हो चुका है। इस दौरान अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर समेत अमित शाह ने अपनी पूरी ताकत आजमाई। छठे चरण के चुनाव का प्रचार भी शुरू हों चुका है।
इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। अगले 48 घंटे तक प्रचार अभियान पर रोक जारी रहेगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है और 27 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें, पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जिले कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जिनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है।
पढ़ें- Russia Ukraine War: NATO क्षेत्रों में सेना तैनात, किसी भी कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार
