मुरादाबाद : दहेज में नहीं मिली भैंस तो पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और भैंस की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट करके बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। बाद में पुलिस के डर से पति बुलाकर ले गया और फिर मारपीट की। फिर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला थाना …

मुरादाबाद/अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और भैंस की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट करके बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। बाद में पुलिस के डर से पति बुलाकर ले गया और फिर मारपीट की। फिर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला थाना और नारी उत्थान केंद्र द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की।

मझोला थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी शहाना ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह अक्टूबर 2015 में अमरोहा के जोया की मढैया निवासी यूनुस के साथ हुआ था। निकाह कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह दहेज में दो लाख रुपये और एक भैंस की मांग करने लगे। इनकार किया तो प्रताड़ित किया जाने लगा। अपना घर बचाने के लिए पीड़िता सबकुछ सहन करती रही।

आरोप है कि 22 दिसंबर को पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचा भाई उसे अपने घर ले गया। बाद में पुलिस में शिकायत की तो पति एक जनवरी को उसे बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां एक जनवरी की रात में ही पति और ससुरालियों ने उसके मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर दोनों बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाना, नारी उत्थान केंद्र में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पंचायत सहायकों का नौकरी से मोह भंग

संबंधित समाचार