आजमगढ़: अनुपस्थित का कारण नहीं देने पर दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला
आजमगढ़। एसएसटी प्रभारी को नोटिस मिलने के बाद भी 24 घंटे की अनुपस्थित का जवाब नहीं देने पर प्रभारी पर केस हुआ दर्ज। डीएम अमृत त्रिपाठी ने एसएसटी प्रभारी दीदारगंज बृजनारायण यादव तथा एसएसटी प्रभारी मेहनगर कैलाशनाथ राय के विरूद्घ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने बताया कि उपरोक्त एसएसटी …
आजमगढ़। एसएसटी प्रभारी को नोटिस मिलने के बाद भी 24 घंटे की अनुपस्थित का जवाब नहीं देने पर प्रभारी पर केस हुआ दर्ज।
डीएम अमृत त्रिपाठी ने एसएसटी प्रभारी दीदारगंज बृजनारायण यादव तथा एसएसटी प्रभारी मेहनगर कैलाशनाथ राय के विरूद्घ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होने बताया कि उपरोक्त एसएसटी प्रभारी गुरूवार को अनुपस्थित पाये गये थे, जिन्हें 24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए निर्देशित किया गया था। 24 घंटे बीतने के बाद भी उक्त एसएसटी प्रभारी ने जवाब नही दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करायी गयी।
यह भी पढ़े-गौतम बुद्ध नगर: प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
