अयोध्या: निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष आसाराम निषाद को मिले गनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज के सपा प्रत्याशी के समर्थक की ओर से निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष आसाराम निषाद को गाली गलौज व धमकी देने के मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। आसाराम निषाद के सुरक्षा में दो गनर तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार को ही उन्हें …

अयोध्या। गोसाईगंज के सपा प्रत्याशी के समर्थक की ओर से निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष आसाराम निषाद को गाली गलौज व धमकी देने के मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। आसाराम निषाद के सुरक्षा में दो गनर तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार को ही उन्हें धमकी मिली थी।

गौरतलब है कि गोसाईगंज विधानसभा में सपा-भाजपा समर्थकों में हुई झड़प के बाद से संवेदनशील घोषित किया गया है। आसाराम निषाद ने आरोप लगाया था कि उन्हें भाजपा प्रत्याशी के हक में प्रचार करने  फोन पर धमकियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से मामले में शिकायत दी थी। धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उनकी सुरक्षा में दो गनर तैनात कर दिए हैं।

पढ़ें- आगरा: ताजमहल में कल से तीन दिन देखिये असली कब्रें, प्रवेश भी निःशुल्क

संबंधित समाचार