मुरादाबाद : वार्षिक परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को मेडल देकर किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नोसगे स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस, गायन व नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि पीएससी 24 वी वाहिनी के सेनानायक …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नोसगे स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस, गायन व नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि पीएससी 24 वी वाहिनी के सेनानायक अतुल शर्मा रहे। उनके द्वारा बच्चों को एक्सीलेंट अवार्ड दिया गया।

स्कूल के प्रबंधक नीरज गुप्ता ने बताया कि बीते दो वर्ष कोरोना के कारण स्कूल के सभी गतिविधियां ऑनलाइन के माध्यम से संचालित की जा रही थी। इसके चलते बच्चों को भी एक खुशनुमा वातावरण नहीं मिल पा रहा था। लेकिन, अब स्कूल खुलने के बाद वर्ष 2019-20 के वार्षिक परीक्षा जूनियर वर्ग के मेधावी छात्रों को एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए।

उन्होंने कहा कि जो बच्चे प्रथम आए उसे बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को अगली परीक्षा में स्थान लाने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक परीक्षा में ध्रुव, अनवेषा, प्रियांश, हर्षित, अक्षित, अभिनव, उजैर सार्थक, रितिका, ललित, अनामिका और अंशिका प्रथम रहे। वहीं पीयूष, आराध्या, विहाना, अंशुल, ऑफिरा, चैतन्य, रूद्र प्रताप, एलिस, रजत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि अंशी, ईरा, अनिरुद्ध, प्रिंस, दित्या , सुहाना, मिष्ठी, नेहा, वंश, जपनीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन आकृति ने किया। इस मौके पर वीर सिंह, डॉ. विकास गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, दिव्या रानी, अनुधी टंडन, रवीना त्यागी, प्रेमा उपरैती आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका युवक, मौत

संबंधित समाचार