सीतापुर: जानलेवा गड्ढे की सुध नहीं ले रहे नगर पंचायत के जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली/सीतापुर। लापरवाह नगर पंचायत के जिम्मेदार जानलेवा गड्ढे की सुध नही ले रहे है। लोगो द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बावजूद ईओ और चेयरमैन आंख बंद किए हैं। आपको बतादे कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से कई मोहल्लो के लोग आजिज है। लोगों की शिकायत का कतई ध्यान नही दिया जा रहा है। …

महोली/सीतापुर। लापरवाह नगर पंचायत के जिम्मेदार जानलेवा गड्ढे की सुध नही ले रहे है। लोगो द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बावजूद ईओ और चेयरमैन आंख बंद किए हैं। आपको बतादे कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से कई मोहल्लो के लोग आजिज है। लोगों की शिकायत का कतई ध्यान नही दिया जा रहा है।

इसका जीता जागता नमूना बडागांव रोड स्थित स्टेट बैंक के करीब नाले का टूटा पत्थर है। पत्थर टूटने से बना जानलेवा गड्ढा लोगों की मुसीबत का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार राहगीर इसमे गिरकर घायल हो चुके है। वहां मौजूद राजू, छोटे, मोहन, दीनू आदि ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा इस समस्या का जल्द निदान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से मौसम हुआ ठंडा, फसलें हुईं बर्बाद

संबंधित समाचार