लखनऊ: परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समेत सात लोगों पर होगी कार्रवाई, एंबुलेंस संचालन के नाम पर कर रहे थे खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। परिवहन विभाग के सात कर्मचारियों के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त ने इन कर्मचारियों के नाम लिख कर शासन को भेज दिए हैं। अमरोहा में एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन को लेकर किए गए खेल में यह अधिकारी दोषी पाए गए हैं। परिवहन आयुक्त के अनुसार जिन सात कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की …

लखनऊ। परिवहन विभाग के सात कर्मचारियों के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त ने इन कर्मचारियों के नाम लिख कर शासन को भेज दिए हैं। अमरोहा में एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन को लेकर किए गए खेल में यह अधिकारी दोषी पाए गए हैं। परिवहन आयुक्त के अनुसार जिन सात कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी है, उनके नाम जल्द घोषित किये जाएंगे।

अमरोहा में ताबड़तोड़ एंबूलेंस के रजिस्ट्रेशन कराए गए। लेकिन इनमें से एक भी एंबूलेंस से मरीज ढोने का काम नहीं लिया जा रहा था। इन एंबूलेंस से चोरी छिपे यात्री ढोए जा रहे थे। इस मामले के खुलासे के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने छापे मारी की और इनमें लिप्त क्षेत्रीय आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियाें को पकड़ा। फिर इनके खिलाफ जांच की गई। जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू के अनुसार जांच रिपोर्ट पर फैसला शासन को लेना है। वहां से आदेश आने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बहराइच: सायरन बजते ही बंकर में छिप जाते हैं अभय और शिवेंद्र, छात्रों ने परिवार से बात कर बताई आपबीती

संबंधित समाचार