बहराइच: सपा प्रत्याशी सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठे, कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद खत्म हुआ धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हरदी पुलिस ने शनिवार देर शाम को घर से जाते समय दो सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर सपा प्रत्याशी समेत सैकड़ों की संख्या में समर्थक थाने में धरने पर बैठ गए। देर रात को एएसपी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। इसके बाद …

बहराइच। हरदी पुलिस ने शनिवार देर शाम को घर से जाते समय दो सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर सपा प्रत्याशी समेत सैकड़ों की संख्या में समर्थक थाने में धरने पर बैठ गए। देर रात को एएसपी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थक घर घर प्रचार कर रहे है।

शनिवार को दोपहर में खालेपुरवा मरवट निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कौशल किशोर आर्या को हरदी पुलिस ने घर से तटबंध स्थित चौराहे पर जाते समय गिरफ्तार कर लिया और सपा के पक्ष में मतदान माहौल न बनाने के प्रति आगाह करते हुए फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एक अन्य कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पाकर सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक केके ओझा को हुई तो वह परचा वितरण व जनसंपर्क कार्य को बीच मे ही छोड़ हरदी थाना पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है।

इसकी खबर पाते ही हरदी थाने में सपा समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। मौके की स्थिति भांपकर क्षेत्राधिकारी महसी समेत अन्य अधिकारी दलबल के साथ पहुंचकर पूर्व विधायक की मान मनौव्वल में जुट गए हैं।समाचार लिखे जाने तक थाने पर हजारों की भीड़ पहुंचने लगी थी और केके ओझा ने कौशल की रिहाई व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द होने तक धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया है।

अंत मे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के पहुंचने व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनसे ओझा जी से हुई झड़प व बहस के बाद पीछे हटी पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। तब जाकर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत करते हुए रिहाई के बाद ही धरना खत्म करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में सीएम योगी ने की जनसभा, कहा- सरकार के एक हाथ में विकास तो दूसरे हाथ में है अपराधियों की छाती पर चलने वाला बुलडोजर

संबंधित समाचार