सीतापुर: बेखौफ चोरों ने कई घरों से उड़ाया लाखों का माल, केस दर्ज
सीतापुर। बेखौफ चोरों ने रामकोट इलाके में शुक्रवार की रात कई घरों से लाखों का माल पार कर दिया। चर्चा है कि करीब पांच घरों में चोरी हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि कस्बे के तीन घरों में चोरी हुई है। इन मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों …
सीतापुर। बेखौफ चोरों ने रामकोट इलाके में शुक्रवार की रात कई घरों से लाखों का माल पार कर दिया। चर्चा है कि करीब पांच घरों में चोरी हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि कस्बे के तीन घरों में चोरी हुई है। इन मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक रामकोट कस्बे में चोरों ने शिवकुमार गुप्ता के घर को निशाना बनाते हुए वहां से मिठाई व 10 हजार की नगदी चोरी कर ली।
इसके अलावा यहीं के निवासी मोहई गाजी के घर से चोरों ने 22 हजार की नगदी व अन्य गृहस्थी का सामान सहित हजारों का माल पार कर दिया। इसी तरह चोरों ने कस्बे के ही इश्तियाक के घर को निशाना बना कर वहां से 50 हजार के आभूषण सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया।
चर्चा है कि चोरों ने मुस्तफा व गणेश खेड़ा के मुन्ना के यहां भी चोरी की है। हालांकि पुलिस महज तीन घरों में चोरी होने की बात स्वीकार कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तीन घरों में चोरी हुई है। मामले की जांच की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सन अस्पताल के संचालक का तीमारदारों को धमकाते हुए वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
