हल्द्वानी में यहां बिका टमाटर only 1₹ Kg. जिसने सुना लूट लिया ऑफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के ऊंचापुल निवासी सब्जी बेचने का कार्य करने वाले तीन युवाओं की तीकड़ी ने अनोखा प्रयोग करते हुए महज एक किलो रुपये टमाटर बेच दिया। टमाटर से लकदक ठेले पर टमाटर एक रुपया किलो की आवाज लगाते युवकों की आवाज सुन वहां से गुजरने वाले हर किसी के कान खडे़ हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के ऊंचापुल निवासी सब्जी बेचने का कार्य करने वाले तीन युवाओं की तीकड़ी ने अनोखा प्रयोग करते हुए महज एक किलो रुपये टमाटर बेच दिया। टमाटर से लकदक ठेले पर टमाटर एक रुपया किलो की आवाज लगाते युवकों की आवाज सुन वहां से गुजरने वाले हर किसी के कान खडे़ हो गए और हर कोई इन युवाओं का वीडियो बनाता रहा।

प्रति व्यक्ति एक किलो और एक रुपये के हिसाब से देखते ही देखते युवाओं का सारा टमाटर बिक गया। आपको बता दें कि सब्जी मंडी में टमाटर तीस रुपये किलो बिक रहा है और दूसरी ओर गौलापार में उगने वाला टमाटर फंगस के चलते खराब हो चुका है।

बावजूद इसके आखिर इन युवाओं ने केवल एक रुपये किलो टमाटर क्यों बेच दिया, के सवाल टमाटर बेच रहे युवा विश्वजीत पांडे ने इतना ही कहा कि वे सस्ती चीज उपलब्ध करवाने के एवेज में केवल जनता का रिएक्शन देखना चाहते हैं।

इधर सोशल मीडिया में युवाओं का वीडियो वायरल होते ही यह बात आग की तरह फैल गयी और लोग इन युवाओं के ठेले तक पहुंचने लगे हालांकि एक रुपये किलो वाला टमाटर कुछ ही लोगों के घर पहुंच पाया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज