उन्नाव: फरवरी के महीने में ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, लोगों ने छोड़े ऊनी कपड़े
उन्नाव। फरवरी के महीने में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जनवरी में हुई बारिश और ठंड के बाद फरवरी के पहले पखवाड़े में भी सर्दी अच्छी खासी रही। पिछले तीन दिनों में तापमान में तेजी दिख रही है। लोग ऊनी कपडे न पहनकर गर्मी का अहसास कर रहे है। फरवरी के …
उन्नाव। फरवरी के महीने में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जनवरी में हुई बारिश और ठंड के बाद फरवरी के पहले पखवाड़े में भी सर्दी अच्छी खासी रही। पिछले तीन दिनों में तापमान में तेजी दिख रही है। लोग ऊनी कपडे न पहनकर गर्मी का अहसास कर रहे है।
फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी धीरे धीरे बढने लगी है। बीते तीन दिनों में औसत तापमान 5 डिग्री बढ गया है। जबकि फरवरी में औसत तापमान 16 डिग्री रहता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो मौसम के औसत से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आगे आने वाले दिनों में बारिश की संभावना के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं शनिवार को शाम कों मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि रविवार को तेज हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 29 जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि लोगों का कहना है कि अभी से गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अगर दिन में हवा नहीं चलती है तो धूप में बैठना या घूमना मुश्किल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: यहां गुरु नानक देव के इस चमत्कार को देखने देश-दुनिया से जुटते हैं श्रद्धालु, होती है हर मनोकामना पूरी
