कन्नौज: गढ़िया गांव का छात्र निखिल यूक्रेन में फंसा, परिजन कर रहे सलामती की दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इलाके के गढ़िया गांव के एक परिवार का इकलौता बेटा यूक्रेन में फंसा है। परिवार बेटे के वापस आने का इंतजार कर रहा है। क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी रमेश चंद्र त्रिपाठी का इकलौता बेटा निखिल त्रिपाठी वर्ष 2019 में यूक्रेन के सुमी में एमबीबीएस के पढ़ाई करने गया था। …

कन्नौज। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इलाके के गढ़िया गांव के एक परिवार का इकलौता बेटा यूक्रेन में फंसा है। परिवार बेटे के वापस आने का इंतजार कर रहा है।

क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी रमेश चंद्र त्रिपाठी का इकलौता बेटा निखिल त्रिपाठी वर्ष 2019 में यूक्रेन के सुमी में एमबीबीएस के पढ़ाई करने गया था। इस वर्ष छात्र का तृतीय सेमेस्टर चल रहा है।

यूक्रेन एवं रूस के बीच जंग के सूचना मिलने से पिता सहित मां ममता, बहन गुड़िया बेटे के सलामत देश आने के लिए रात दिन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। छात्र का पिता परिवार के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। परिजनों ने बताया कि बेटा अंतिम बार जून में घर आया था।

सरकार का आश्वासन तीन दिन में घर पहुंच जाएगी बेटी

वहीं छिबरामऊ के सौरिख के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी तनिष्का श्याम पुत्री घनश्याम सिंह 13 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थी। यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ने से छात्रा वहां फंस गई। घनश्याम ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन दिन के अंदर बेटी को सकुशल घर लाने का आश्वासन दिया गया है।

कम नहीं हो रही यूक्रेन में बम धमाकों की गूंज

छिबरामऊ के ही सौरिख नगर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी आसिफ खान पुत्र होशियार खान वर्ष 2017 में यूक्रेन के ओडिशा में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। अचानक रूस एवं यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में वहां फंस गया। बातचीत के दौरान बताया कि लगातार  बमबारी हो रही है, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है, लेकिन अभी वह लोग सुरक्षित हैं। इसी बीच यूपी कंट्रोल रूम लखनऊ से परिजनों के पास फोन आया और बताया गया कि 3 से 4 दिन में आपका बेटा सुरक्षित घर पहुंच जाएगा। सूचना मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: कानपुर; सिलीगुड़ी पहुंची पीयूष से अकूत धन बरामदगी की आंच, आयकर विभाग ने शुरू की छापेमारी

संबंधित समाचार