बांदा में धान के बोरों से लदा ट्रक नदी में गिरा, पुलिस ने एक शव किया बरामद
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में धान के बोरों से लदा एक ट्रक पीपे के पुल में अनियंत्रित होकर यमुना नदी में पलट कर गिर गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गलौली बारा में पीपे के पुल से धान के बोरों से लदा एक …
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में धान के बोरों से लदा एक ट्रक पीपे के पुल में अनियंत्रित होकर यमुना नदी में पलट कर गिर गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गलौली बारा में पीपे के पुल से धान के बोरों से लदा एक ट्रक फतेहपुर की ओर जा रहा था कि पुल के पीपा संख्या 16 के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव को नदी के बाहर निकाला है।
उन्होंने कहा कि ट्रक में कितने लोग सवार थे। इसकी जानकारी नहीं है। गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। पीपे के पुल से क्रेन पहुंचने का साधन न होने से ट्रक निकालने में समस्या आ रही है। फिर भी ट्रक निकालने का युद्ध स्तरीय प्रयास जारी है। पुलिस क्षेत्रधिकारी ने बताया कि मृतक के शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें: मथुरा: बच्ची के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
