लखनऊ: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बहन की मौत, बाल-बाल बचा भाई
लखनऊ। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। काकोरी में नाना के अंतिम संस्कार में जा रहे भाई व दो सगी बहनों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं …
लखनऊ। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। काकोरी में नाना के अंतिम संस्कार में जा रहे भाई व दो सगी बहनों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं हेलमेट पहनने की वजह से भाई बाल-बाल बच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ जेहटा माल रोड पर शव रख कर मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी अनुसार जेहटा गांव निवासी रोहन अपनी दो बहने मुस्कान व ईसा के साथ सेक्टर-बी एलडीए कॉलोनी जा रहा था। जैसे जेहटा चौराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही मुस्कान उर्फ रितिका (17) की मौत हो।
वहीं, ईशा कनौजिया (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनो ने ग्रामीणों संग दुबग्गा माल जेहटा रोड पर शव रख कर प्रदर्शन किया। जिसके कारण सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों को किसी तरह से समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
यह भी पढें: लखनऊ: 50 हजार के ईनामी सिपाही को एसटीएफ ने जयपुर से किया गिरफ्तार, 2019 से था फरार
