बड़ी बहन Janhvi Kapoor के बाद अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगी Khushi Kapoor

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। बोनी कपूर-श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। View this post on Instagram A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k) वहीं अब जाह्नवी के बाद श्रीदेवी की …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। बोनी कपूर-श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था।

वहीं अब जाह्नवी के बाद श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बोनी कपूर ने बताया है कि खुशी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने कहा, इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कह सकता। आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारियां मिलेंगी।

गौरतलब है कि हाल ही में चर्चा हो रही थी कि खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ डेब्यू करेंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म जोया अख्तर बना रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी डेब्यू कर सकती हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज