अयोध्या: पांचवें चरण के मतदान के दौरान रुदौली अब तक नंबर वन पर
अयोध्या। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर मतदाताओं में उत्साह साफ झलका। हालांकि किसी बूथ पर अधिक भीड़ तो कहीं-कहीं महिलाओं की तादाद में कमी थी। सुबह नौ बजे तक जहां रुदौली का मतदान प्रतिशत सबसे कम 8.75 रहा। वहीं सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही पूर्वाह्न 11 बजे यह प्रतिशत 25.75 पर पहुंच …
अयोध्या। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर मतदाताओं में उत्साह साफ झलका। हालांकि किसी बूथ पर अधिक भीड़ तो कहीं-कहीं महिलाओं की तादाद में कमी थी। सुबह नौ बजे तक जहां रुदौली का मतदान प्रतिशत सबसे कम 8.75 रहा। वहीं सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही पूर्वाह्न 11 बजे यह प्रतिशत 25.75 पर पहुंच गया।
इसी तरह मिल्कीपुर में नौ बजे तक 10.02 प्रतिशत, बीकापुर 9.16 फीसदी, गोसाईंगंज- 10.07 व अयोध्या में 8.87 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन सीटों पर ग्यारह बजे मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ। मिल्कीपुर में 24.43 प्रतिशत, बीकापुर में 25, अयोध्या में 23.10 फीसदी, गोसाईगंज में 23.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह ग्यारह बजे तक जिले की सभी सीटों पर ओवरआल 24.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। घड़ी की सुई एक बजे के कांटे पर पहुंची तो मतदान का प्रतिशत 38.79 पर पहुंचा।
अयोध्या में एक बजे तक रूदौली 39.97, मिल्कीपुर 40.76, बीकापुर 39.69 और अयोध्या- 35.69 मतदान हुआ।गोसाईगंज में 37.78 मतदान दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे इलेक्शन कंट्रोल रूम ने जो प्रतिशत जारी किया वह चौंकाने वाला रहा। तीन बजे रूदौली का मतदान प्रतिशत उछाल मार कर सबसे ऊपर पहुंच गया। तीन बजे तक रूदौली में 52.45, मिल्कीपुर – 51.84, बीकापुर- 51.53 ,अयोध्या – 49.40 ,गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 52.06, प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक अयोध्या में कुल 51.45 मतदान हुआ।
यह भी पढ़े-मकसद का पूर्ण अभाव होना आरोपी के पक्ष में जाता है: उच्चतम न्यायालय
