मथुरा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, अधिवक्ता की मौत
मथुरा। मथुरा के मोतीगंज में अपनी कार से जा रहे अधिवक्ता को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मौत …
मथुरा। मथुरा के मोतीगंज में अपनी कार से जा रहे अधिवक्ता को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि अधिवक्ता राम गोपाल मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में अपनी कार से किसी निजी कार्य के लिए निकले थे, वे अभी रिफाइनरी क्षेत्र में पहुंचने ही वाले थे कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।
हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और अधिवक्ता कार में ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: मतदान को लेकर भारत नेपाल सीमा पर पसरा सन्नाटा, शाम 6 बजे आवागमन के लिए खुल जाएगा बॉर्डर
