बहराइच: बुजुर्गों में मतदान को लेकर दिखा गजब का उत्साह, कोई साइकिल तो कोई लाठी के सहारे पहुंचा मतदान केंद्र
बहराइच। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान को लेकर सूबे के बहराइच जिले में दोपहर तीन बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए बुजुर्गों में गजब का उत्साह दिखा। कोई साइकिल तो कोई लाठी के सहारे मतदान के लिए पहुंचा। जिले में रविवार को पांचवें चरण के लिए मतदान चल …
बहराइच। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान को लेकर सूबे के बहराइच जिले में दोपहर तीन बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए बुजुर्गों में गजब का उत्साह दिखा। कोई साइकिल तो कोई लाठी के सहारे मतदान के लिए पहुंचा।

जिले में रविवार को पांचवें चरण के लिए मतदान चल रहा है। दोपहर तीन बजे तक सात विधान सभा में 48.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सर्वाधिक मतदान महसी विधान सभा में 54.8 प्रतिशत हुआ है। जबकि मटेरा विधान सभा में 49.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान को लेकर बुजुर्गों के साथ निःशकत मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा।

कैसरगंज में एक महिला पैदल जमीन पर रेंगते हुए मतदान के लिए पहुंची। जबकि कैसरगंज में ही एक बुजुर्ग लाठी के सहारे मतदान करने पहुंचा। बहराइच शहर में लाठी के सहारे मतदान के लिए बुजुर्ग पहुंची। जबकि फखरपुर में बुजुर्ग महिला को परिवार के लोग साइकिल से लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं बलहा में निःशक्त मिथिलेश ने गुलरा में मतदान किया।
यह भी पढ़ें:-Ranji Trophy 2022 : शाहबाज अहमद का शानदार प्रदर्शन, बंगाल ने हैदराबाद को 72 रनों से हराया
