बदायूं: यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से वहां फंसे भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। शनिवार को 219 लोग वापस लाए गए हैं। शेष बचे लोगों की जानकारी के लिए शासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सूचना …

बदायूं, अमृत विचार। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से वहां फंसे भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। शनिवार को 219 लोग वापस लाए गए हैं। शेष बचे लोगों की जानकारी के लिए शासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई है। यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजन उन हेल्पलाइन नंबर या ई-मेल आईडी पर जानकारी साझा करेंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि यूक्रेन में आपातकालीन परिस्थितियों के चलते यूक्रेन आने व जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्लाइट बंद कर दी गई हैं। यूक्रेन का एयर स्पेस भी बंद है। यूक्रेन का कीव स्थित भारतीय दूतावास भारतीय विद्यार्थी व अन्य लोगों को मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय और कीव के भारतीय दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। +91 1123012113, +91 1123014104, +91 1123017905 के अलावा नई दिल्ली के कंट्रोल रूम +1800118797 के अलावा सिचुएशनरूम एट द रेट एमईए डॉट जीओवी डॉट इन पर संपर्क किया जा सकता है।

इनके साथ ही राज्य स्तर पर भी 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। टोल फ्रीन हेल्पलाइन नंबर 05221070, मोबाइल नंबर 9454441081 साथ ई-मेल आईडी राहत एट द रेट एनआईसी डॉट इन पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि परिवार के किसी सदस्य के यूक्रेन में फंसे होने पर सूचना के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी कंट्रोल रूम बनाया गया है।

परिजन बदायूं के कंट्रोल रूम के नंबर 05832-266114 या मोबाइल नंबर 7505389289, 7505398940 पर निर्धारित प्रारूप पर जानकारी दें या ई-मेल आईडी डीडीएमएबदायूं एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर ई-मेल करें। जिसमें यूक्रेन में फंसे व्यक्ति का नाम व फोटो, अभिभावक/संबंधी का नाम व मोबाइल नंबर, जिले का नाम, पूरा पता, यूक्रेन जाने का कारण और उनका पता, वहां का मोबाइल नंबर व पता, विशेष विवरण ई-मेल करना होगा।

इसे भी पढ़ें-

बदायूं: यूक्रेन में फंसे बदायूं के भी लोग, प्रशासन ने भेजी तीन की सूची

 

 

संबंधित समाचार