अयोध्या: झगड़ा कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली बीकापुर के सराय खरगी मतदान केंद्र के बाहर दो गुटों में झगड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मामला बढ़ता देख लोगों को खदेड़ा। इस दौरान दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि मतदान के दौरान किसी भी …

अयोध्या। कोतवाली बीकापुर के सराय खरगी मतदान केंद्र के बाहर दो गुटों में झगड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मामला बढ़ता देख लोगों को खदेड़ा। इस दौरान दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सरायखरगी मतदान केंद्र के बाहर कुछ अराजकतत्व हैं जो मतदान को बाधित कर सकते हैं। साथ ही यह भी पता चला कि विवेक व अखिलेश वहां हंगामा कर सकते हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बाहर खदेड़ दिया। इस दौरान सरायखरगी के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें शुभम व संदीप शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े-जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल, 30 घंटे से ज्यादा बाधित रहा राजमार्ग

संबंधित समाचार