अयोध्या: दुबई से मतदान करने पहुंची महिला ने वोट डालने के बाद पॉइन्ट पर ली सेल्फी
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर सामान्य तौर पर वोटरों में उत्साह तो था ही लेकिन एक अनोखा जोश भी देखने को मिला। जनपद के गोसाईगंज विधानसभा की 60 साल परमावती देवी अपने बेटे विवेक तिवारी के पास दुबई में थी। प्लान के अनुसार से होली पर सपरिवार घर आना था लेकिन इसी बीच …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर सामान्य तौर पर वोटरों में उत्साह तो था ही लेकिन एक अनोखा जोश भी देखने को मिला। जनपद के गोसाईगंज विधानसभा की 60 साल परमावती देवी अपने बेटे विवेक तिवारी के पास दुबई में थी। प्लान के अनुसार से होली पर सपरिवार घर आना था लेकिन इसी बीच चुनाव की तिथि घोषित हो गई तो इस महापर्व मे अपनी सहभागिता निकल पड़ी।
शनिवार को पूरी रात सफर करके दुबई से लखनऊ के रास्ते सीधे अपने गांव मलावन टकटकवा पहुंच कर पहले मतदान किया फिर घर गईं। मतदान के बाद उन्होंने कहा लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता कर सफर की सारी थकान मिट गई। उन्होंने कहा जहां चाह वही राह। उन्होंने कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान के बाद सेल्फी प्वाईंट पर फोटो भी खिंचवाई। लोग उनके उत्साह और जज्बे की सराहना कर रहे हैं।
