प्रयागराज में विस्फोट से युवक की मौत, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करेली क्षेत्र में रविवार को विस्फोट होने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि कोरांव क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी चचेरे भाई संजय और अर्जुन (दोनों की उम्र क़रीब 21 वर्ष) का झोला जो उनकी ही …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करेली क्षेत्र में रविवार को विस्फोट होने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि कोरांव क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी चचेरे भाई संजय और अर्जुन (दोनों की उम्र क़रीब 21 वर्ष) का झोला जो उनकी ही साइकिल की हैंडिल पर टँगा था, वह अचानक गिर गया, जिसके कारण संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट होने के कारण अर्जुन की मौत हो गई तथा संजय को मामूली चोटें आईं हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना पर तत्काल सीओ सिटी (प्रथम) तथा पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। साइकिल सवार दूसरे लड़के संजय कोल मामूली चोटिल है, उससे पूछताछ की जा रही है। अजय कुमार ने बताया कि गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केन्द्र से होना नहीं पाया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: एक ही परिवार की तीन बेटियां हुईं गायब, मचा कोहराम

संबंधित समाचार