गोरखपुर: गिरफ्तार करने वाली टीम को एडीजी जोन ने 50000 नगद इनाम देने का किया घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में 28 जुलाई 2021 को सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को एसपी नार्थ व क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के कुशल नेतृत्व में एसओजी टीम/ स्वाट व कैंपियरगंज पुलिस तथा सर्विलांस की मदद से मरचाही कुटी तिराहा से अभियुक्त अवधेश यादव बेटा स्वर्गीय जगनरायन यादव निवासी ग्राम वरनही  थाना शोहरतगढ़ …

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में 28 जुलाई 2021 को सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को एसपी नार्थ व क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के कुशल नेतृत्व में एसओजी टीम/ स्वाट व कैंपियरगंज पुलिस तथा सर्विलांस की मदद से मरचाही कुटी तिराहा से अभियुक्त अवधेश यादव बेटा स्वर्गीय जगनरायन यादव निवासी ग्राम वरनही  थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर मुन्ना खां बेटा सुभान खान निवासी ग्राम रोमनदेई थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर को तीन लाख बीस हजार नगद भारी मात्रा में जेवरात व एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 28 जुलाई 2021 को शोहरतगढ़ जनपद सिद्वार्थनगर के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी अरविन्द कुमार वर्मा अपने परिवार के साथ अपने पूर्व के परिचित अवधेश यादव की वैगनार गाड़ी से गोरखपुर जेवरात खरीदने हेतु आये थे। बाद खरीदारी वापस जाते समय धानी ढ़ाला टोल प्लाजा के पीछे से आ रहे दो मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा इनके ड्राईवर अवधेश यादव को आवाज दिया गया कि आपकी गाड़ी का पहिया पंचर हो गया है। उनकी आवाज सुनते ही ड्राईवर द्वारा अपनी गाड़ी को रोक दिया गया ,जिसके उपरान्त उन्ही व्यक्तियों द्वारा लूट की घटना को कारित किया गया था। घटना के बाद से ही इनके साथ आया हुआ ड्राईवर पूरी तरीके से संदिग्ध था।

जिस कारण पुलिस टीम द्वारा बार-बार उससे पूछताछ किया जा रहा था तथा इसके ऊपर उक्त टीमो द्वारा तभी से सर्तक दृष्टि रखी जा रही थी एवं इसके आस-पास मुखबिरो को भी सक्रिय किया गया था। मुखबिर द्वारा भी यह बात बताई जा रही थी कि अवधेश व उसके दो साथियों का घटना के बाद से हाव-भाव में काफी परिवर्तन आया है। मुखबिर की इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए उपरोक्त टीमे इसके आस-पास लगी हुई थी कि आज मुखबिर द्वारा बताया गया कि लूटा गया जेवरात लेकर अपने साथी के साथ अवधेश गोरखपुर जाने वाला है।

इस सूचना पर इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद गिरफ्तारी पूछताछ करने पर अवधेश व उसके साथी द्वारा अपना जूर्म स्वीकार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अवधेश द्वारा बताया गया कि अरविन्द कुमार वर्मा को मै ही अक्सर जेवरात खरीदने हेतु लाया करता था। जिसे इनके बारे मे मुझे भलीभाति जानकारी हो गई थी तथा मेरे मन मे यह आ गया था कि इनके साथ घटना कारित करने पर भारी मात्रा मे जेवरात व पैसा मिल सकता है। इसके लिये मैने अपने साथी मुन्ना पठान व अपनी दुकान पर काम करने वाले प्रकाश कन्नौजिया के साथ मिलकर एक योजना बनाई एवं 27 जुलाई की रात घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े-पी. चिदंबरम ने सीएम योगी पर बोला हमला, कहा- यूपी पर 6.91 लाख करोड़ का कर्ज

संबंधित समाचार