फतेहपुर: सांड़ के हमले से वृद्ध महिला की मौत, मचा कोहराम
फतेहपुर। आवारा पशुओं के हमले से किसानों की फसल ही नहीं अब जान माल का भी नुकसान हो रहा है इसी प्रकार की एक घटना उत्तरप्रदेश के फ़तेहपुर से सामने आई है। यहां रविवार की भोर पहर एक वृद्ध महिला अपने खेतों की रखवाली करने जा रही थी। इस दौरान खेतों के पास आवारा सांड …
फतेहपुर। आवारा पशुओं के हमले से किसानों की फसल ही नहीं अब जान माल का भी नुकसान हो रहा है इसी प्रकार की एक घटना उत्तरप्रदेश के फ़तेहपुर से सामने आई है। यहां रविवार की भोर पहर एक वृद्ध महिला अपने खेतों की रखवाली करने जा रही थी। इस दौरान खेतों के पास आवारा सांड ने महिला पर हमला कर दिया।
हादसे ने वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव की रहने वाली सुंदीदेवी (88) रविवार की भोर साढ़े चार बजे के करीब घर से खेतों की रखवाली के लिए निकली थी। जैसे ही वृद्धा अपने खेतों के पास पहुंची, तभी एक आवारा सांड ने उसपर हमला बोल दिया। इस हादसे में महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
यह देख खेतों के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसपर मौके पर पहुंचे वृद्धा के बेटे मनबोधन मां को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसबीच महिला की मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: जंग के मैदान से बड़ी खबर, बेलारूस में रूस-यूक्रेन के बीच होगी बात, प्रतिनिधिमंडल रवाना
