संभल : दुकान और टेंट के गोदाम में आग से लाखों का माल राख
संभल, अमृत विचार। हयातनगर के सरायतरीन में क्रॉकरी, गिफ्ट की दुकान और टेंट के गोदाम में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान राख हो गया। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके …
संभल, अमृत विचार। हयातनगर के सरायतरीन में क्रॉकरी, गिफ्ट की दुकान और टेंट के गोदाम में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान राख हो गया। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला मनिहारान निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र शब्बीर अहमद घर में ही दुकान चलाता है। इसके ही बराबर में टेंट का गोदाम बना हुआ है। रविवार को परिवार में कार्यक्रम था। जिससे दुकान स्वामी ने दुकान नहीं खोली। परिवार के सभी लोग तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। रविवार दोपहर में दुकान में आग लग गई और गोदाम में रखे टेंट के सामान में भी लग गई।
दुकान में आग लगने के बाद धुआं निकला तो पड़ोसियों ने मोहम्मद शरीफ को फोन करके सूचना दी। दुकान स्वामी ने दुकान में आकर देखा तो आग लग रही थी। आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया। लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घरों से बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके साथ ही कुछ लोग दुकान से सामान निकालने में जुट गए।
तबतक किसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों से आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया, लेकिन कुछ देर के लिए मोहल्ला में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकान स्वामी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि दुकान और टेंट का सामान सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान राख हो गया। वहीं जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
