बिजनौर : विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत
बिजनौर, अमृत विचार। विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर भोगनवाला में शफीक अहमद उर्फ पिद्दी पुत्र शमसुद्दीन (45) का परिवार रहता है। वह कई वर्षों से विदुरकुटी बिजली घर पर …
बिजनौर, अमृत विचार। विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर भोगनवाला में शफीक अहमद उर्फ पिद्दी पुत्र शमसुद्दीन (45) का परिवार रहता है। वह कई वर्षों से विदुरकुटी बिजली घर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर वह जहानाबाद के जंगल में लाइन पर काम करने गया था। लेकिन, देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी।
देर रात परिजनों ने उसकी तलाश की तो शाहपुर के जंगल में शफीक मृत अवस्था में पड़ा मिला। जबकि, पास में ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी। बताया जा रहा है कि लाइन पर काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहानाबाद के जंगल में विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से विद्युत संविदा लाइमैन की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।-राधेश्याम, कोतवाल
