बाराबंकी: मतदान कक्ष के अंदर वीडियोग्राफी कर रहा था युवक, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बीकापुर ग्राम पंचायत में मतदान के अंदर वीडियो ग्राफी कर रहे युवक को मतदान में लगे सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। रविवार को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बूथ संख्या 307 बीकापुर गांव में घनश्याम यादव पुत्र राम निहोर मतदान केंद्र में मोबाइल लेकर घुस गये और वीडियो …

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बीकापुर ग्राम पंचायत में मतदान के अंदर वीडियो ग्राफी कर रहे युवक को मतदान में लगे सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

रविवार को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बूथ संख्या 307 बीकापुर गांव में घनश्याम यादव पुत्र राम निहोर मतदान केंद्र में मोबाइल लेकर घुस गये और वीडियो ग्राफी करने लगा। सुरक्षा व्यावस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ दरियाबाद पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बरेली: विधायक के भाई ने जमीन पर कब्जा करने का किया प्रयास

संबंधित समाचार