बरेली: बानखाना में टैक्स जमा हो रहा पूरा, मगर विकास अधूरा
बरेली,अमृत विचार। शहर के बानखाना मोहल्ला निवासी समय से टैक्स जमा करते हैं। बावजूद इसके वहां विकास कार्य नहीं किए जाते है। बानखाना की सड़कें जर्जर हालत में है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सफाई न होने से नालियों में गंदगी भरी है। यहां के लोग जन सुनवाई से लेकर हर दरवाजे को …
बरेली,अमृत विचार। शहर के बानखाना मोहल्ला निवासी समय से टैक्स जमा करते हैं। बावजूद इसके वहां विकास कार्य नहीं किए जाते है। बानखाना की सड़कें जर्जर हालत में है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सफाई न होने से नालियों में गंदगी भरी है। यहां के लोग जन सुनवाई से लेकर हर दरवाजे को खटखटा चुके हैं।
मगर अभी तक न सड़क बनी और न ही नालियों की सफाई शुरू हुई। गंदगी के बीच रहना और टूटी सड़कों से गुजरना यहां के लोगों की मजबूरी बन चुकी है। सड़कें टूटी होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
ये भी पढ़ें-
