हरदोई: घर लौट रहे युवक से राजमार्ग पर दिनदहाड़े लूटी बाइक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बहन के यहां तेरहवीं संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार को नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोक कर उससे बाइक लूट ली। इसके बाद तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। खबर सुनते ही एसपी राजेश द्विवेदी व सीओ सिटी के अलावा सुरसा पुलिस मौके पर पहुंच …

हरदोई। बहन के यहां तेरहवीं संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार को नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोक कर उससे बाइक लूट ली। इसके बाद तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। खबर सुनते ही एसपी राजेश द्विवेदी व सीओ सिटी के अलावा सुरसा पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है।

बताया गया है कि सुरसा थाने के पैड़ापुर निवासी रामकिशोर पुत्र शिवराम अपनी बहन के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने सरैंया गांव गया हुआ था। रविवार को वह बाइक से अकेला अपने घर लौट रहा था। इसी बीच हरदोई-लखनऊ रोड पर लालपालपुर के आगे छोहा पुलिया के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया।

बदमाशों ने रामकिशोर को तमंचा दिखाते हुए उसकी सुपर स्पेलेन्डर मोटर साइकिल नंबर यूपी-30/एडब्ल्यू/9475 लूट ली। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने रामकिशोर के सिर पर तमंचे की बट से हमला करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। इस तरह बीच सड़क पर दिन-दहाड़े हुई लूट की खबर जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गई।

एसपी राजेश द्विवेदी के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। इससे पहले एचएसओ सुरसा अपनी टीम के साथ पहुंच गए। वहां जांच-पड़ताल करने के पचकोहरा पुलिस चौकी पहुंचे एसपी श्री द्विवेदी ने लॉ एंड आर्डर को मज़बूत करने के लिए मातहतों को मुस्तैद रहने की घुट्टी पिलाई। उन्होंने वारदात के जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें; बरेली: महाशिवरात्रि पर बोल बम के जयकारों से गूंजेंगे नाथ मंदिर

संबंधित समाचार