बरेली: मंदिर पहुंचकर सीओ व एसडीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
गुलड़िया,अमृत विचार। स्थानीय गौरी शंकर मंदिर गुलड़िया उपराला में लगने वाला महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को देखने के लिए आंवला के उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर व मेला कमेटी के लोगों से अलग-अलग बातचीत कर मेले सफाई पर विशेष ध्यान रखने एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। गौरी शंकर …
गुलड़िया,अमृत विचार। स्थानीय गौरी शंकर मंदिर गुलड़िया उपराला में लगने वाला महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को देखने के लिए आंवला के उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर व मेला कमेटी के लोगों से अलग-अलग बातचीत कर मेले सफाई पर विशेष ध्यान रखने एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
गौरी शंकर मंदिर पर लगने वाला महाशिवरात्रि मेला 1 फरवरी से प्रारंभ होकर 3 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए एक ओर जहां मंदिर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ,वहीं मेले में दूरदराज से खाने पीने की दुकाने, काठ-कबाड़ ,मीना बाजार एवं झूला लग गए हैं। रविवार को मंदिर पर पहुंचे उप जिला अधिकारी आंवला एन राम एवं सीओ चमन सिंह चाबड़ा ने मंदिर और मेले की व्यवस्थाएं देखीं।
इसके बाद उन्होंने मेला कमेटी के लोगों बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि मेले में लाइट ,साउंड के अलावा मेले में सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं मेले के प्रमुख रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने के निर्देश दिए। इधर मंदिर कमेटी के लोगों से जलाभिषेक के बारे में पूछा। जिस पर कमेटी के लोगों ने मंदिर पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण होने की बात कही।
मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि श्रद्धालुओं को हर वर्ष की तरह इस बार भी महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनों में प्रवेश मिलेगा। वही मंदिर में कावड़ के प्रवेश पर रोक रहेगी । श्रद्धालु कावड़ का जल ही मंदिर में ले जायेंगे। इस दौरान थाना अध्यक्ष सिरौली अश्वनी कुमार, चौकी एवं मेला प्रभारी बड़ागांव सहेंद्र मलिक, ज्ञानचंद, मंगली सिंह, अंगद सिंह ,रामपाल आजाद ,रामपाल, चंद्रपाल सिंह,सत्यपाल गुर्जर आदि समेत प्रमुख कमेटी मेंबर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
