मुरादाबाद : बाजार से दुपट्टा लेने गई ब्यूटी पार्लर संचालिका लापता, व्यापारी पति ने एसएसपी से लगाई सकुशल बरामद करने की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। दस दिन पूर्व दुल्हन के शृंगार के लिए दुपट्टा खरीदने बाजार गई ब्यूटी पार्लर संचालिका लापता हो गई। व्यापारी पति ने लापता पत्नी को सकुशल बरामद करने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।एसएसपी ने मझोला एसएचओ को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार प्रकाश नगर चौराहा निवासी …

मुरादाबाद/अमृत विचार। दस दिन पूर्व दुल्हन के शृंगार के लिए दुपट्टा खरीदने बाजार गई ब्यूटी पार्लर संचालिका लापता हो गई। व्यापारी पति ने लापता पत्नी को सकुशल बरामद करने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।एसएसपी ने मझोला एसएचओ को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार प्रकाश नगर चौराहा निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि वह मकान के निचले हिस्से में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बगल में ही पत्नी नेहा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। व्यापारी ने बताया कि 18 फरवरी को 11 बजे उनकी 45 वर्षीय पत्नी नेहा एक दुल्हन का शृंगार करने लिए दुपट्टा लेने पीर का बाजार जाने को कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शाम को ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली कुसुम ने व्यापारी को इसकी जानकारी दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने नेहा को इधर-उधर तलाश किया। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी फोन किए मगर उसका कहीं पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद आया।

पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस उनकी पत्नी का सुराग नहीं लगा पाई है। अब उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी से पत्नी को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला एसएचओ को तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कराने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आशिक मिजाजी का विरोध करने पर पति ने पत्नी और सास को काट डाला

संबंधित समाचार