चांद के नीचे खड़े होकर बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने गाया रोमांटिक गाना, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वह खुले आसमान के नीचे खड़े होकर एक बेहद रोमांटिक गाना गा रहे हैं। वीडियो में …

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वह खुले आसमान के नीचे खड़े होकर एक बेहद रोमांटिक गाना गा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेन्द्र अपने घर की छत पर खड़े हैं और पूर्णिमा के चांद के नीचे खड़े होकर बेहद रोमांटिक गाना गा रहे हैं। वीडियो में वह चांद की ओर देखकर ‘मैं पूछा चांद से’ गाना गाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो को शेयर कर धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर लिखा, दोस्तों एक पूर्णिमा खुजाली… एक बोरिंग स्क्रेच… पिछले महीने मैंने अपने फॉर्म्स पर वक्त बीताया था। मेरे होठों का हिलाना? कोई बात नहीं। मुझे हमेशा अपने संपर्क में रहने के लिए कुछ खोजने की कोशिश करें।

पढ़ें- Ganapath Part 1: कृति सेनन के साथ लद्दाख में ‘गणपत’ की शूटिंग करेंगे टाइगर श्रॉफ

संबंधित समाचार