यूपी चुनाव: बलिया पहुंचीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रसड़ा में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी रोड शो कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। तय वक्त से बलिया के बांसडीह विधानसभा पहुंचीं प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ तो कांग्रेसियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ …

बलिया। बलिया जिले के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रसड़ा में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी रोड शो कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। तय वक्त से बलिया के बांसडीह विधानसभा पहुंचीं प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ तो कांग्रेसियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गांधी का भी उत्‍साह बढ़ाया।

बलिया जिले में रोड शो करने पहुंचीं प्रियंका के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे तो कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के भी पसीने छूट गए। भीड़ का आलम यह रहा कि बहुत से लोग भीड़ के दबाव में गिरे लोग रौंद भी दिए गए। आम्बेडकर तिराहा से प्रिंयका का रोड शो निकला तो उसे देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ पड़ा। जनसैलाब का आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था। इसकी वजह से सुरक्षा बलों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़े:-Dhaakad: कंगना रनौत की ‘धाकड़’ की आउट हुई रिलीज डेट, जानें बड़े पर्दे पर कब आएगी फिल्म

संबंधित समाचार