मुरादाबाद : डिप्टी एसपी को निशानेबाजी का तीन दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण
मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रहे डिप्टी एसपी को अचूक निशानेबाज बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नए पाठ्यक्रम के तहत अब 30 की बजाए 250 कारतूसों से उनको निशानेबाजी के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए तीन दिन तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में कार्यरत अपर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रहे डिप्टी एसपी को अचूक निशानेबाज बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नए पाठ्यक्रम के तहत अब 30 की बजाए 250 कारतूसों से उनको निशानेबाजी के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए तीन दिन तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अकादमी में कार्यरत अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि सात, आठ और नौ मार्च को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें रिवाल्वर, पिस्टल, इंसास, कार्बाइन और एके-47 से निशानेबाजी कराई जाएगी। रिवाल्वर-पिस्टल का प्रशिक्षण पीटीसी में बनी फायरिंग रेंज में कराया जाएगा। जबकि रायफल से निशानेबाजी महलकपुर स्थित चांदमारी में होगी।
