महाशिवरात्रि कल: रामनगरी में निकलेगी भोले बाबा की बारात
अयोध्या। रामनगरी में भगवान राम के हजारों मंदिर हैं, लेकिन भोले बाबा के मंदिरों की भी कमी नहीं है। यहां के ऐतिहासिक शिवमंदिर महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले ही सजकर तैयार हो चुके हैं। अयोध्या के नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ सहित शहर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, विघ्नेश्वर शिव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर गुप्तारघाट पर उमड़ने …
अयोध्या। रामनगरी में भगवान राम के हजारों मंदिर हैं, लेकिन भोले बाबा के मंदिरों की भी कमी नहीं है। यहां के ऐतिहासिक शिवमंदिर महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले ही सजकर तैयार हो चुके हैं। अयोध्या के नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ सहित शहर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, विघ्नेश्वर शिव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर गुप्तारघाट पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा सख्त कर दी है। कई जगहों पर शिव बारात निकालने का भी इंतजाम किया गया है।

मंगलवार को रामनगरी में बम-बम भोले, हर हर महादेव की गूंज होगी। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या पहुंचकर ऐतिहासिक शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पूजन- अर्चन कर अपनी श्रद्धा निवेदित करेंगे। इसे लेकर जिलेभर के शिवालयों को सजाया-संवारा गया है। आसपास के जिलों, बस्ती, हरैया, गोंडा, नवाबगंज सहित शहर के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों का रेला महाशिवरात्रि पर्व पर रामनगरी में उमड़ेगा।
झारखंडेश्वर महादेव के अर्चक रामकरन तिवारी ने बताया मंगलवार सुबह से ही दर्शन को भक्त आने लगेंगे। इस मौके पर शिव बारात भी निकाली जाएगी। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि स्नानघाटों पर पुलिस के अलावा पीएसी व सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है। नागेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर छठी उड़ान बुडापेस्ट से दिल्ली हुई रवाना
