मुरादाबाद : गरीब बच्चों का नि:शुल्क कराएंगे रजिस्ट्रेशन
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने इस वर्ष भी गरीब बच्चों का आरटीआई के तहत नि:शुल्क आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने बताया कि तीन चरणों में आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। पहला चरण में दो से 25 मार्च तक आनलाइन आवेदन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने इस वर्ष भी गरीब बच्चों का आरटीआई के तहत नि:शुल्क आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने बताया कि तीन चरणों में आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
पहला चरण में दो से 25 मार्च तक आनलाइन आवेदन किया जाएगा। 26 से 28 तक आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में 28 अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी। इसके बाद 2 से 10 जून तक आनलाइन आवेदन, 11 से 13 जून तक सत्यापन और 15 जून को लाटरी निकाली जाएगी।
इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, बच्चे के पिता का आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य है। बच्चे के परिजनों की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलाव अभिभावक आफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
