बाराबंकी में मतदान थमा तो प्रत्याशियों को मिला चैन, उम्मीदवारों ने परिवार और समर्थकों के साथ बिताया समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार को मतदान के बाद सोमवार को प्रत्याशियों ने पूरी नींद ली। जागे तो परिवार के साथ दिन बिताया। समर्थकों के साथ बैठकर हार जीत का गुणा भाग किया। बूथ कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट ली। बच्चों का हालचाल पूछा। महिला कार्यकर्ता 20 सामान्य दिनचर्या की ओर लौटीं। किसी ने परिवार के लिए खाना बनाया तो …

बाराबंकी। रविवार को मतदान के बाद सोमवार को प्रत्याशियों ने पूरी नींद ली। जागे तो परिवार के साथ दिन बिताया। समर्थकों के साथ बैठकर हार जीत का गुणा भाग किया। बूथ कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट ली। बच्चों का हालचाल पूछा। महिला कार्यकर्ता 20 सामान्य दिनचर्या की ओर लौटीं। किसी ने परिवार के लिए खाना बनाया तो किसी ने पति और बच्चों के साथ समय बिताया।

लगभग 2 महीने की चुनावी भागदौड़ के बाद सोमवार का दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के लिए राहत भरा रहा। वे सामान्य दिनचर्या की ओर लौटे। समाजवादी पार्टी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप आज थोड़ा देर से घर से निकले। पहले से प्रतीक्षा कर रहे हैं कार्यकर्ताओं से हालचाल पूछा। जीत की संभावनाओं पर चर्चा की। फिर कार्यकर्ताओं को बताया कि हम जिले की सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं। प्रदेश में हमारी ही सरकार बनने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी की सदर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सोमवार को भी जल्दी उठी। दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। पति और बच्चों को चाय बना कर दी। फिर पूरे परिवार के लिए खाना भी बनाया। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार रहे पूर्व मंत्री राकेश वर्मा थोड़ा देर से सो कर उठे। उठने के बाद उन्होंने दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ही चाय पी। उनका हालचाल पूछा। फिर चर्चा कर हार जीत का आकलन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि हम चुनाव जीत रहे हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मराज यादव उर्फ सुरेश भी थोड़ी देर से कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बात की। लोगों से पूछा हमें कहां-कहां कितना कितना वोट मिल सकता है। कहां विपक्ष प्रभावी रहा और कहां सपा भारी पड़ी। फिर बताया कि हम लोग चुनाव जीतेंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार डॉ विवेक वर्मा 2 दिन की ही तरह सोमवार को भी जल्दी ही उठ गए।

पहले अस्पताल में मरीजों को देखा। कुछ एक ऑपरेशन भी किए। फिर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बातचीत की। बूथ कार्यकर्ताओं से संभावनाओं पर चर्चा की। भाजपा उम्मीदवार सतीश शर्मा अपने गांव में स्थित आवास पर ही कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते रहे। कांग्रेस उम्मीदवार रूही अरशद ने अपने परिवार के साथ समय बिताया। बच्चों का हाल-चाल लिया। उनके पति जरूर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर हार जीत का आकलन करते रहे।

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया ने सोमवार को पूरी नींद ली। उनके पिता पीएल पुनिया जरूर प्रतिदिन की तरह ही मॉर्निंग वॉक पर निकले। फिर घर पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। अन्य उम्मीदवारों ने भी पूरी नींद सोने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर हार जीत का गुणा भाग किया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: अयोध्या में कम मतदान प्रतिशत का बड़ा कारण बनी गड़बड़ी से भरी मतदाता सूची

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता