हरदोई: चार एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, एसपी ने दी विदाई
हरदोई। पुलिस महकमें में रहते हुए कानून की रखवाली करने वाले चार एसआई और एक कांस्टेबल को रिटायर होने पर एसपी ने विदाई दी। इस बीच उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। एक तो अपने महकमें के लोगों से बिछड़ने का गम था, तो वहीं दूसरी तरफ अपनों के बीच पहुंचने की खुशी भी। पुलिस …
हरदोई। पुलिस महकमें में रहते हुए कानून की रखवाली करने वाले चार एसआई और एक कांस्टेबल को रिटायर होने पर एसपी ने विदाई दी। इस बीच उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। एक तो अपने महकमें के लोगों से बिछड़ने का गम था, तो वहीं दूसरी तरफ अपनों के बीच पहुंचने की खुशी भी।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को विदाई समारोह हुआ। एसपी राजेश द्विवेदी ने मेहनत और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने वाले एसआई रजितराम मिश्रा, शिवप्रसाद, पुरोषत्तम राम, अनिल कुमार श्रीवास्तव और कांस्टेबिल बलदेव सिंह को विदाई देते हुए कहा कि आदमी की पहचान उसके काम से होती है।
इन लोगों ने बड़ी ईमानदारी से अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी को अंजाम तक पहुंचाया। एसपी श्री द्विवेदी ने रिटायर होने वाले एसआई व कांस्टेबिल को अंग वस्त्र पहनाते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र और उपहार दिए। महकमें के लोगों ने सभी को नम आंखों से विदाई दी।
यह भी पढ़ें:-Ranji Trophy 2022: पहले नवजात बेटी और फिर पिता को खोया, सदमे के बावजूद रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे विष्णु सोलंकी
