बहराइच: गैंगस्टर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विभिन्न थानों में दर्ज हैं नौ मुकदमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बराइच जिले के मोतीपुर पुलिस ने गैंगस्टर के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर नौ मुकदमें लखीमपुर और बहराइच के थानों में दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में मोतीपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया …

बहराइच। यूपी के बराइच जिले के मोतीपुर पुलिस ने गैंगस्टर के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर नौ मुकदमें लखीमपुर और बहराइच के थानों में दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में मोतीपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि लखीमपुर जिला निवासी गैंगस्टर के अभियुक्त के दौलतपुर जरुल्ली गांव में होने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष के साथ हेड कांस्टेबल मुलायम यादव, अंशुमान सिंह और राजकुमार यादव गांव पहुंचे। सभी ने सोमवार को 11.40 बजे गैंगस्टर के अपराधी को पकड़ लिया।

उसकी पहचान लखीमपुर जिले के ईशानगर पचासा गांव निवासी सुंदर उर्फ चिप्पा पुत्र बालेश्वर चौहान के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध लखीमपुर में तीन और मोतीपुर थाने में छह मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-चीन ने तनाव बढ़ने के बीच अमेरिका से संबंधों में सुधार के लिए कदम उठाने की अपील की

संबंधित समाचार