NGO ने कहा- PUBG का नया अवतार है ‘BGMI-PUBG’, सरकार से की बैन करने की मांग
नई दिल्ली। गैर लाभकारी संगठन ‘प्रहर’ ने सोमवार को सरकार से एक साथ कई लोगों द्वारा ऑनलाइन खेले जाने वाले वीडियो गेम ‘ बीजीएमआई-पबजी’ पर रोक लगाने की मांग करते हुए दावा किया कि यह चीन की प्रतिबंधित खेल ऐप ‘पबजी’ का नया अवतार है और यह भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर …
नई दिल्ली। गैर लाभकारी संगठन ‘प्रहर’ ने सोमवार को सरकार से एक साथ कई लोगों द्वारा ऑनलाइन खेले जाने वाले वीडियो गेम ‘ बीजीएमआई-पबजी’ पर रोक लगाने की मांग करते हुए दावा किया कि यह चीन की प्रतिबंधित खेल ऐप ‘पबजी’ का नया अवतार है और यह भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है।
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से सबद्ध स्वदेशी जागरण मंच ने कहा कि सरकार को गहराई से बीजीएमआई-पबजी पर ” पूर्ववृत्त और चीन के प्रभाव’ की जांच करनी चाहिए और अगर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रहर ने बीजीएमआई-पबजी को ब्लॉक करने की मांग करते हुए गृहमंत्री अमित शाह और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्री अश्वनी वैष्णव को अलग-अलग पत्र लिखा है।
संगठन ने कहा कि चीनी बहुराष्ट्रीय कंपनी टेनसेंट होल्डिंग लिमिटेड ने भारत में पबजी शुरू किया और वर्ष 2020 में इस पर रोक लगा दी गई। प्रहर ने आरोप लगाया, पाबंदी के एक साल के भीतर भारत में पबजी को टेनसेंट-क्राफटन की मुखौटा कंपनी बीजीएमआई के नाम से शुरू कर दिया गया जो स्पष्ट रूप से भारतीय विधि निर्माताओं को दरकिनार करने जैसा है।
इसे भी पढ़ें
उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई टाली
