अयोध्या: तीन दिन पहले लापता हुईं तीनों छात्राओं का अब तक नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडाडीहा के मजरे पूरे चेतन की एक ही परिवार की तीन छात्राओं के गायब होने के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस ने लापता छात्राओं को शीघ्र खोज …

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडाडीहा के मजरे पूरे चेतन की एक ही परिवार की तीन छात्राओं के गायब होने के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस ने लापता छात्राओं को शीघ्र खोज निकालने का दावा किया है।

गायब छात्राओं के पिता रामपाल निषाद ने बताया उनकी 3 पुत्रियां अंजू निषाद, रंजू निषाद और संगीता निषाद 26 फरवरी को घर से यह कहकर निकली की परीक्षा देने जा रही हैं। उन्होंने बताया उनकी तीनों बेटियां कामता सिंह बालिका इंटर कॉलेज पूराबाजार में पढ़ती हैं।

रंजू निषाद कक्षा 12, संगीता कक्षा 10 और अंजू कक्षा नौ की छात्रा है। रामपाल निषाद ने कहा कि शाम को जब छात्राएं घर नहीं लौटी तो पास पड़ोस में खोजबीन किया। रिश्तेदारों से भी पता किया। न मिलने पर मजबूर होकर  पुलिस चौकी पर  तहरीर दिया है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी किसी भी नतीजे पर पहुंचने में सफल नहीं हो पा रही हैं। थाना अध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस खोजने में लगी है जल्द ही तीनों छात्राओं का पता लग जाएगा।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: यूक्रेन से लौटी माधवी ने बताई सिहरन पैदा करने वाली सर्द रातों की कहानी

संबंधित समाचार