रायबरेली: पुलिस की सुस्त कार्यशैली उजागर, आठ माह बाद दर्ज हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित वर्ग की महिला ने अपने ही गांव के तीन युवकों पर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर घटना के लगभग आठ माह बाद तीनों नामजद आरोपित युवकों के विरुद्ध केस …
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित वर्ग की महिला ने अपने ही गांव के तीन युवकों पर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर घटना के लगभग आठ माह बाद तीनों नामजद आरोपित युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है ।
पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि गत 2 जुलाई 2021 को उसके पति व देवर नौकरी की तलाश में कानपुर गए थे। वह रात लगभग 10 बजे अपने दरवाजे अकेले चारपाई पर सो रही थी। तभी उसके गांव के राजकिशोर शुक्ला, नरेंद्र कुमार और दीपू सहित तीन लोग पहुंचे सोते समय कपड़े से उसका मुंह दबा कर उसके घर के अंदर उठा ले गए।
उसके घर के अंदर राजकिशोर में उसको तमंचा दिखाते हुए उसे निर्वस्त्र कर दिया और तीनों लोगों ने बारी बारी से जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह भी धमकी दी कि यदि इस घटना के बारे में उसने किसी को बताया तो उसके बच्चों सहित उसको जिंदा जला दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर के आधार पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नामजद राजकिशोर शुक्ला, नरेंद्र कुमार और दीपू सहित तीन आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: एकजुटता की मिसाल: हल्द्वानी के इस इलाके में कभी लगता था नशेड़ियों का जमावड़ा, अब यहां शिवालय और ओपन जिम… देखें वीडियो
