बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, बाइक व साइकिल के साथ नकदी भी जली
बहराइच। नासिरगंज बरवलियाघाट गांव में दोपहर में ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। विकास खंड जरवल के ग्राम पंचायत नासिरगंज बरवलिया घाट में अज्ञात कारणों से सोमवार दोपहर में आग लग गई। ग्राम पंचायत निवासी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि गांव …
बहराइच। नासिरगंज बरवलियाघाट गांव में दोपहर में ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। विकास खंड जरवल के ग्राम पंचायत नासिरगंज बरवलिया घाट में अज्ञात कारणों से सोमवार दोपहर में आग लग गई। ग्राम पंचायत निवासी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि गांव निवासी महेश यादव पुत्र राम अवतार यादव के घर पर दोपहर दो बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गयी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करके कुंवारा पुत्र राम अवतार तथा रमेश पुत्र राम अवतार के मकान मैं भी आग लग जाने से उनके घरों में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के दहशत में लोग अपने घरों का सामान नहीं निकाल पाए। जिससे घर मे रखा हजारों रुपये के सामने जल गए।
गृह स्वामी ने बताया कि घर मे खड़ी बाइक, व साइकिल सहित अन्य सामान जल गया है आग लगने की खबर पाकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल रामकिशुन ने बताया कि एक घर मे तीन परिवार रहते थे हैं। घर एक ही है। लेखपाल रामकिशुन ने 55000 का नुकसान हुआ है जो शाशन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:-कांग्रेस सांसद बोले- छात्रों की वीडियो से पता चलता है, कि उनके साथ यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर बहुत बुरा बर्ताव हो रहा है
